फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute between women and sangh leader over installation of cameras

Aligarh News: कैमरे लगवाने को लेकर महिला-संघ नेता में तकरार, एक दूसरे पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 30 Oct 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 01:12 AM IST
सार

गांव में कैमरे लगवाने को लेकर महिला और संघ नेता आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Dispute between women and sangh leader over installation of cameras
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के ग्राम कौरह रुस्तमपुर में कैमरे लगवाने पर अलीगढ़ निवासी एक महिला और संघ नेता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संघ नेता ने गभाना थाने में महिला के खिलाफ मारपीट करने रिपोर्ट कराई है, वहीं महिला ने अलीगढ़ के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे धर्मांतरण कराने का आरोपी बताया जा रहा है। उसके काम में बाधा डाली जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से एक महिला कार चालक के साथ गांव आती है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के नाम आदि की जानकारी जुटा कर कैमरे लगवा रही है। महिला का कहना है कि वह सरकारी काम कर रही है। ग्रामीणों ने गांव में कैमरे लगवाने का विरोध किया। इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेेवक संघ से जुड़े एक कोचिंग संचालक कपिल कुमार सिंह एवं गांव के लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम पूजा एवं ड्राइवर का नाम इमरान बताया।
विज्ञापन


इस बीच गांव वालों ने कैमरे निकाल फेके। इस पर महिला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे धर्मांतरण कराने का आरोपी बता फंसाया जा रहा है। उसके वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। संघ नेता की ओर से महिला एवं उसके चालक के खिलाफ जान से मारने की धमकी एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed