फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman along with two innocent children consumed poison

Aligarh: दूध में जहर मिलाकर बेटों को पिलाया, फिर खुद पिया, बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर, यह रही वजह

Wed, 24 Apr 2024 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

दंपती के बीच किसी न किसी बात पर आए दिन विवाद होता रहता था। 23 अप्रैल को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इससे गुस्साई महिला ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर अपने दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
Woman along with two innocent children consumed poison
बच्चों की मौत की जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुनी में एक महिला गृहक्लेश के चलते अपने दो बेटों के साथ खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। चर्चा है कि पति के शराब की लत से परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। खबर पाकर महिला के मायके वाले भी कोतवाली पहुंचे और घटना के लिए महिला के पति और परिवार को दोषी ठहराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव पिलखुनी निवासी कन्हैया बघेल पुत्र नेत्रपाल सिंह ई रिक्शा चलाते हैं। पांच साल पहले उनकी शादी आरती (28) निवासी एटा के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे पवन (3) और अमन (3 माह) थे। पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच किसी न किसी बात पर आए दिन विवाद होता रहता था। 23 अप्रैल को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इससे गुस्साई आरती ने 23 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर अपने दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी तो वह चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई। तत्काल ही लोग तीनों को अतरौली के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से हालत खराब होने पर डिबाई के निजी अस्पताल ले गए। वहां देर रात दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आरती की हालत गंभीर होने पर परिवार वाले जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। घटना के बाद से पति नदारद है।


सरकारी अस्पताल ले जाते तो बच सकती थी जान
जहर देने की घटना मंगलवार को हुई थी, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी दूसरे दिन बुधवार को हुई थी। गांव के लोग व परिजन जहर खाने के चलते हुए घटना के कारण तीनों को सरकारी अस्पताल नहीं ले गए। वह कानूनी प्रक्रिया से डर रहे थे। लोगों में चर्चा रही कि तत्काल ही सरकारी अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी।

महिला का पति शराब पीने का आदी था, इसी कारण परिवार में रोजाना क्लेश होती थी। इससे कुपित महिला ने आत्महत्या करने का आत्मघाती कदम उठाया है। महिला ने दो बेटों को जहरीला दूध पिलाया इससे उनकी मौत हो गई। महिला की हालत में सुधार है। उसके बयान लिए जायेंगे। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- रितेश कुमार, अतरौली कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed