फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   With the help of a girl Kidnapped soldier

सिपाही की मदद से महिला अगवा

Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
With the help of a girl Kidnapped soldier
अगवा
महानगर के बन्नादेवी इलाके में मालगोदाम पर मंगलवार रात एक अजीब-ओ-गरीब वाकया हुआ। यहां दिल्ली से आए बरला के गांव ऊतरा के दंपति को एक सिपाही व दो बाइक सवारों ने घेर लिया। इस दौरान सिपाही तो पति को धमकाता रहा और बाइक  सवार महिला को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए।  इस दौरान पति के शोर पर   पब्लिक ने सिपाही को दबोच लिया और पुलिस बुला ली। रात भर सिपाही हवालात में रहा।   मगर सुबह खुद महिला थाने लौट आई और उसके द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पति के अनुसार वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वह पत्नी संग गांव आने के लिए रोडवेज से बस स्टैंड पर उतरा और मालगोदाम पर देर रात खाना खा रहा था। तभी एक सिपाही व बाइक सवार दो युवक आए। वह उन्हें धंधे वाला बताकर धमकाने लगे। इसी बीच उसकी पत्नी को दोनों बाइक पर बैठाकर ले गए। वह पीछे दौड़ा तो सिपाही ने रोका और जब शोर मचाया तो कुछ लोग माजरा समझ गए। उन्होंने बीच में आकर सिपाही को दबोच लिया।
विज्ञापन

मौके से सीधे एसएसपी को महिला के अपहरण की सूचना दी गई। एसएसपी के निर्देश पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। मामले में सिपाही हिरासत में लेकर रात भर हवालात रखा गया। महिला की तलाश के प्रयास चल रहे थे कि सुबह-सुबह महिला खुद थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ के अनुसार उसने बताया कि बाइक सवार उसे कठपुला पर छोड़ गए। इसके बाद वह पहले मलखान सिंह अस्पताल, फिर अपनी सहेली के घर नगला मसानी कई जगह गई और फिर घटनास्थल पर पहुंची। जहां से पति के पुलिस के पास होने की सूचना पर थाने आई। उसने अपने साथ कोई अनहोनी न होने की बात कही और यह भी कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। तब जाकर उनसे लिखित लेकर घर भेज दिया गया। एसओ के अनुसार सिपाही को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed