फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wishing to win medal in Olympics: Himani

ओलंपिक में मेडल जीतने की ख्वाहिश : हिमानी

Mon, 25 Jan 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Wishing to win medal in Olympics: Himani
लखनऊ में निशानेबाज हिमानी सिंह को लक्ष्मी बाई अवार्ड देते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
निशानेबाज हिमानी सिंह ने कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेलकूद का सर्वोच्च पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया तो वह जीवन का एक दुर्लभ क्षण रहा।
विज्ञापन

लोधीपुरम कॉलोनी, सासनीगेट निवासिनी हिमानी ने बताया कि वर्ष 2005 में निशानेबाजी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि इनाम में जो तीन लाख 11 हजार रुपये मिले हैं, उससे 10 मीटर एयर रायफल खरीदेंगी। अवार्ड लेने के बाद वह अपने पिता आरएस राघव के पास आईं, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
विज्ञापन

हिमानी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर फर्रुखाबाद में उनका सम्मान किया जाएगा। अब उनका सपना ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है और मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई अवार्ड पाने की कभी कल्पना नहीं की थी, क्योंकि उनका पूरा फोकस निशानेबाजी पर था। अवार्ड का श्रेय अपने पति व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच आनंद विक्रम सिंह, पिता आरएस राघव, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को देती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed