फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wisdom Warriors beat SRK Kings

Amar Ujala Premier League: विजडम वारियर्स-स्काईडेक मास्टर्स जीते, एसआरके किंग्स-सांगवान फाल्कन हारे

Fri, 20 Jun 2025 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:00 PM IST
सार

विजडम वारियर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 204 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरके किंग्स 18.1 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गई। माधव वशिष्ठ ने सर्वाधिक 65 रन बनाए।

विज्ञापन
Wisdom Warriors beat SRK Kings
अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच में 2000 रुपये का पुरस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला प्रीमियर लीग के चौथे दिन हुए मुकाबले में विजडम वारियर्स ने जीत दर्ज की। 20 जून को आगरा रोड स्थित प्रशांत कांप्लेक्स के मैदान पर विजडम वॉरियर्स और एसआरके किंग्स के बीच मैच खेला गया।

विज्ञापन


विजडम वारियर्स के कप्तान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 204 बनाए। बल्लेबाज अंकुर चौधरी ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। विशाल ने 25, मनिक शर्मा ने 31, विनय चौधरी ने 24 और अभय सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। एसआरके किंग्स के गेंदबाज वासिफ खान, कृष्ण सारस्वत और अर्नव राज ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द फाइटर
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरके किंग्स 18.1 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गई। माधव वशिष्ठ ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। विजडम वारियर्स के गेंदबाज हिमांशु बघेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। विजडम वारियर्स की टीम ने यह मैच 85 रनों से जीत लिया।

अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा ने की, कमेंट्री अजय शर्मा, प्रेमप्रकाश यादव ने की। स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की। अलीगढ़ ऑटो सेंटर की और से अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच में 2000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्काई डेक की तरफ से फाइटर ऑफ द मैच रहे माधव वशिष्ठ को 1100 रुपये का वाउचर दिया गया। मुख्य अतिथि विजडम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

लीग के सहयोगी
लीग में मुख्य सहयोगी मंगलायतन यूनिवर्सिटी है। इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी और पावर्ड बाई सांगवान सिटी है। हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल, आडटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी है।

स्काईडेक मास्टर्स ने सांगवान फाल्कन को हराया

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                दूसरा मैच सांगवान फाल्कन और स्काईडेक मास्टर्स के बीच खेला गया। सांगवान फाल्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काईडेक मास्टर्स ने 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच में अधिकांश भारद्वाज को 2000 रुपये का पुरस्कार निशांत सिंघल और विक्की जैन दिया। फाइटर ऑफ द मैच बने विनय प्रजापति को 1100 रुपये का वाउचर देकर निशांत सिंघल और विक्की जैन ने सम्मानित किया।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                मैन ऑफ द मैच
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed