{"_id":"63b6c5b4c0e27b00c21a6d39","slug":"winter-vacation-extended-for-two-more-days-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ा, अब 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ा, अब 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
Thu, 05 Jan 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:12 PM IST
सार
अलीगढ़ में शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया गया है। पहले यह 12 जनवरी तक था, अब यह 14 जनवरी तक रहेगा। यह अवकाश नर्सरी से कक्षा आठ तक के लिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल बंद
विस्तार
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है। अब 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। पहले यह 12 जनवरी तक घोषित हुआ था।
विज्ञापन
डीए इंद्र विक्रम सिंह ने अपने जारी आदेश में कहा है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों में 31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
कोई विद्यालय इस दौरान खुला, तो कार्रवाई
डीएम ने सख्त आदेश दिए हैं कि इस दौरान अगर किसी स्कूल के खुलने से जुड़ी शिकायत आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा नौ से 12 तक का समय सुबह 10:30 से
कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में दो जनवरी से 21 जनवरी तक के समय में बदलाव किया गया था। स्कूल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
