फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wine shops ' Akhilesh Tax recovery

शराब की दुकानों पर ‘अखिलेश टैक्स’ की वसूली

Sat, 28 Nov 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wine shops ' Akhilesh Tax recovery
फीरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने मुलायम सिंह यादव परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा शासन की तरह ही सपा शासन में पोंटी चड्डा ग्रुप द्वारा प्रदेश के सभी आबकारी दुकानों पर ‘अखिलेश टैक्स’ वसूला जा रहा है। नोएडा का चीफ इंजीनियर यादव सिंह सपा सरकार की आंखों का तारा बन गया है।
विज्ञापन


विधायक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर भाजपा की धरना सभा को संबोधित कर रहे थे। सांप्रदायिक झगड़े के शिकार गौरव के परिजनों को न्याय दिलाने एवं प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित सात दिवसीय धरना के तीसरे दिन फीरोजाबाद जनपद एवं अलीगढ़ शहर विधानसभा के कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव का यादव सिंह से निकट संबंध हैं और वे संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने संसद में इस प्रकरण को उठाने की अपील भाजपा सांसदों से की है। विधायक असीजा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया लाखों-करोड़ रुपये से जन्म दिन मनाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगे में मारे गए गौरव के परिजनों से मिलने के लिए उनके पास वक्त नहीं है। स्थानीय प्रशासन उनसे मिलने पर लीपापोती कर रहा है। किसी भी धर्म के व्यक्ति की प्राण हानि एक समान है, लेकिन 20 करोड़ के मुखिया विधर्म कर तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं।

 प्रदेश सरकार द्वारा विशेष वर्ग को बहुसंख्यक वर्ग से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश मंत्री एवं धरना संयोजक रामप्रताप सिंह ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सभी धर्मों के लोग सुरक्षित हैं।

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा का यह दायित्व है कि सपा द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को मिटाए। महापौर शकुंतला भारती ने कहा की प्रदेश सरकार को गौरव के परिजनों को 45 लाख मुआवजा, फ्लैट एवं सरकारी नौकरी देनी पड़ेगी।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु मिश्रा ने नारा दिया कि गौरव हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे हत्यारे जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि हमने कहा कि मुलायम सिंह के जन्म दिन पर बग्घी के संबंध में आजम खां ने बयान दिया था कि यह बग्घी तालिबान ने दी है। हम कहते हैं कि प्रदेश में तालिबान राज चल रहा है तो गलत क्या है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल एवं संचालन प्रदीप पेंटर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed