{"_id":"58a9fc984f1c1b921ad868f1","slug":"will-the-daughter-of-hindu-bestowing-srifn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू करेंगे शरीफन की बेटी का कन्यादान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू करेंगे शरीफन की बेटी का कन्यादान
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Will the daughter of Hindu bestowing Srifn
- फोटो : Dig Vishal
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हिंदू मुसलमान को बांटने की राजनीति कुछ नेताओं के सिर चढ़ कर बोल रही है। जहरीले बोलों के इसी दौर में एक ऐसी मिसाल भी सामने है, जहां सियासत से बहुत दूर हिंदू मुसलमान गर्व से एक दूसरे का साथ दे रहे हैं।
ये मामला सासनीगेट चौराहे से दो किमी आगे मथुरा रोड स्थित ख्वाजा फार्म हाउस का है। जहां पर 15 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार शरीफन का है। उसके शौहर मुख्तार का इंतकाल बीस वर्ष पूर्व हो गया है। अब वह अपने चार बेटे और दो बेटियों के साथ यहां हिंदू परिवारों के साथ रहती हैं।
शरीफन की बेटी निशा की शादी भुजपुरा निवासी वहीद से तय हुई तो ससुराल पक्ष पहले हिंदुआनी खाने पर मान गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही नानवेज दावत की मांग रख दी। गरीब शरीफन ने कहा कि वह अपने हिंदू भाइयों को छोड़ कर ऐसी दावत नहीं दे सकती हैं। इस पर रिश्ता टूटने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
हिंदू भाई नानवेज दावत की मदद के लिए आगे बढ़े, लेकिन जिद पर अड़ी शरीफन ने साफ कह दिया कि अगर वह हिंदूआनी दावत नहीं खिला सकती है तो बेटी के ससुराल पक्ष को नानवेज कतई नहीं खिलाएगी। उसके लिए ख्वाजा फार्म के हिंदू पड़ोसी पहले हैं बाकी सब बाद में हैं। क्योंकि वह यहीं पर पली और बड़ी हुई है। ये उसके लिए किसी परिवार से बड़े हैं। शरीफन के पड़ोसी राकेश, राजवीर और प्रेमपाल सहित सभी लोगों ने समझाया तो ससुराल वाले मान गए। अब पांच मार्च को होने वाली निशा की शादी उनके हिंदू भाई बहन मिल कर रहे हैं। अब इस निकाह में हिंदू परिवार उस लड़की का कन्यादान भी करेंगे।