{"_id":"599f33d04f1c1b157f8b46e5","slug":"will-not-stop-but-it-will-open-on-time-with-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगी, बल्कि समय पर खुलेगी साथा चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं होगी, बल्कि समय पर खुलेगी साथा चीनी मिल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता करते बरौली विधायक ठा. दलवीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा है कि साथा चीनी मिल बंद नहीं होगी, बल्कि समय पर खुलेगी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मिल में व्याप्त कमियों को सुधारने को लेकर नोटिस दिया है, न कि इसे बंद करने की बात कही है। सरकार मिल को लेकर गंभीर है और इसके उच्चीकरण के लिए प्रयासरत है। मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए 350 करोड़ का प्रस्ताव दोबारा से शासन के पास भेजा गया है।
विधायक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गन्ना विभाग, साथा चीनी मिल के अफसरों से डीएम की मौजूदगी में आयोजित मिल की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मिल के बंद होने की सूचना को महज अफवाह करार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मिल बंद नहीं है और न ही बंद करने से संबंधित कार्ययोजना है।
गन्ना पेराई का सीजन न होने के कारण यह संचालित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने जनपद के प्रभारी मंत्री एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा से फोन पर वार्ता की थी। मंत्री का स्पष्ट कहना है कि मिल के मेंटीनेंस का पैसा समय से भेज दिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सामान्य प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया है। कमियों को दुरुस्त कराकर इसे दोबारा से चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। विधायक बरौली ने कहा कि मिल के अपग्रेडेशन के दौरान ईटीपी प्लांट से ट्रीट पानी के सिंचाई के लिए भंडारण के लिए तालाब बनवाया जाएगा तो आनलाइन मानीटरिंग सिस्टम भी लगवाया जाएगा। पुरानी मशीनों को बदलने, नए प्लेटफार्म बनाने एवं मिल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए ही 350 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
डीएम ने मुख्य गन्ना अधिकारी को इस मामले में अनुस्मारक भेजने को कहा। इस मौके पर सुरेश पाल, रामगोपाल, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, अमर सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, बेबी प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।