UP: पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या, सीने में दागी दो गोलियां, हत्यारा पहुंचा थाने, पत्नी पकड़ी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई है। हत्या के बाद प्रेमी खुद थाने पहुंचा है। इसके बाद महिला को भी पकड़ा गया। बाकी कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य कोई साक्ष्य मिलेगा, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
अलीगढ़ में बरला कस्बे के मोहल्ला कोठी में पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे 32 वर्षीय सुरेश की 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को सुरेश की पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी मनोज ने अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी खुद तमंचा लेकर थाने जा पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने जांच व साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है।
सीओ बरला गर्वित सिंह के अनुसार मोहल्ला कोठी का सुरेश दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी बीना तीन बच्चों को लेकर गांव में ही रहती थी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि करीब आठ वर्ष पहले सुरेश की पत्नी के पड़ोस में ही परचून की दुकान करने वाले अविवाहित युवक मनोज से प्रेम संबंध हो गए। इन संबंधों की भनक पर सुरेश व उसके पूरे परिवार ने विरोध किया। मगर बीना व मनोज ने साथ रहने की ठान ली। अभी तीन दिन पहले सुरेश दिल्ली से गांव आया था। 10 जुलाई को उसे वापस जाना था। उससे पहले वह बाजार से सब्जी लेकर घर आया।
इसके बाद आरोपी वहां से तमंचा लिए सीधे थाने पहुंच गया और सुरेश की हत्या करना स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इस खबर पर सीओ, एसएचओ फॉरेंसिक टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को छर्रा सीएचसी व शव को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवाया। जांच व पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी बीना को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई विजय की तहरीर पर मनोज व बीना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई है। हत्या के बाद प्रेमी खुद थाने पहुंचा है। इसके बाद महिला को भी पकड़ा गया। बाकी कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य कोई साक्ष्य मिलेगा, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।-अमृत जैन, एसपी देहात, अलीगढ़
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.