फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife lover brother-in-law killed husband

एक और 'सोनम': देवर संग नैन हुए चार, बने संबंध, पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या, दोनों ऐसे दबोचे

Fri, 20 Jun 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 02:29 PM IST
सार

18 जून को अलीगढ़ के गंगीरी स्थित ग्राम नगला हिमाचल में 30 वर्षीय ऋषि पुत्र दंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना गंगीरी पर मृतक के भाई राहुल कुमार तहरीर दी और 19 जून को प्रेमी देवर नीरेश व मृतक की पत्नी ललिता यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।

विज्ञापन
Wife lover brother-in-law killed husband
पकड़ी गई हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी देवर - फोटो : संवाद

विस्तार

पति ड्राइवर था। दिल्ली, बम्बई, कलकत्ता गाड़ी लेकर जाते थे और कई-कई दिनों बाद घर लौटकर आते थे। बुआ के घर आना-जाना हुआ और उनके अविवाहित लड़के से नैन चार हो गए। पति की गैर मौजूदगी में दोनों की मुलाकात अवैध संबंधों तक बढ़ गई। पत्नी ने प्रेमी देवर को पूरी तरह पाने के लिए पति को रास्ते से हटाने की बात कही। मौका मिला और प्रेमी देवर ने गोली मारकर पति को रास्ते से हटा दिया। गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पत्नी और प्रेमी देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


18 जून को अलीगढ़ के गंगीरी स्थित ग्राम नगला हिमाचल में 30 वर्षीय ऋषि पुत्र दंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना गंगीरी पर मृतक के भाई राहुल कुमार तहरीर दी और 19 जून को प्रेमी देवर नीरेश व मृतक की पत्नी ललिता यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन


थाना गंगीरी पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे नीरेश व ललिता यादव को 24 घंटे के अन्दर थाना गंगीरी क्षेत्र के नौगवां चौराहा से आज 20 जून को रात 1.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। नीरेश की निशांदेही पर अभियुक्त के मकान से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आई नजदीकी और करा दी पति की हत्या

पूछताछ पर मृतक की पत्नी ललिता ने बताया कि शादी चार वर्ष पहले हुई। पति बड़ी गाड़ी के डाईवर थे, जो अक्सर दिल्ली, बम्बई, कलकत्ता गाड़ी लेकर जाते थे। वह कई-कई दिनों बाद घर आते थे। ललिता की सगी बुआ की शादी मृतक के चाचा सौदान सिंह के साथ हुई। ललिता अक्सर अपनी बुआ के घर पर आती-जाती थी। वहां पर उसकी मुलाकात बुआ के बेटे यानी देवर नीरेश से हुई। नीरेश शादी शुदा नहीं है। अपने पति की गैर मौजूदगी में दोनों की मुलाकात अवैध संबंधों तक बढ़ गयी। दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों साथ-साथ रहकर जीना चाहते थे। 

ललिता ने नीरेश से कई बार कहा कि तुम मेरे पति ऋषि को रास्ते से हटा दो, तब दोनों मजे से रहेंगे । नीरेश ने कहा था कि इन्तजार करो, जल्दी ही ऋषि को रास्ते से हटा दिया जाएगा। 7 जून को नीरेश के भाई बबलू की शादी थी। शादी में पति-पत्नी शादी से एक-दो दिन पहले आ गए। शादी के बाद 10-12 दिन गांव में रहे। 17 व 18 जून की रात्रि में अवैध संबंधों को लेकर पति ने पत्नी को भला बुरा कहकर मारा पीटा। वह नीरेश के घर आई और उसके कहा कि आज मौका है ऋषि को ठिकाने लगा दो।

नीरेश कुछ देर बाद अपने घर से यह कहकर चला आया कि आज मैं ऋषि का काम तमाम कर देता हूं। नीरेश ने  गली में गोली मारकर ऋषि की हत्या कर दी और आकर ललिता को बताया कि मैंने ऋषि को मार दिया। ललिता ने ये बात न अपने घर वालों को बताई, न ही गांव वालों को बताई और न ही पुलिस वालों को।

ये हुए गिरफ्तार

  1. नीरेश पुत्र सोदान सिंह निवासी ग्राम नगला हिमाचल थाना गंगीरी अलीगढ़ 
  2. ललिता यादव पत्नी ऋषि निवासी ग्राम नगला हिमाचल थाना गंगीरी अलीगढ़


बरामदगी

  • एक अवैध तमंचा 315 बोर
  • 1 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर (आलाकत्ल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed