फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife files report of fatal attack against husband

Aligarh News: पत्नी ने दर्ज कराई पति के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
सार

आरोप है कि जेल से छूटे गोपाल ने पत्नी को क्वार्सी मिलने बुलाया और उसे होटल में ले गया। जहां पथरी की दवा पीने से वह अर्धबेहशी की हालत में चली गई, तभी गोपाल ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Wife files report of fatal attack against husband
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात दिन पहले थाने के पास स्थित एक होटल में लहूलुहान हालत में दंपती के मिलने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
गत 17 मई की रात को ब्रदर्स ओयो होटल में बरला थाना क्षेत्र के कोरह गांव निवासी गोपाल और उसकी पत्नी कविता लहूलुहान हालत में मिले थे। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कविता ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका मायका अमांपुर जनपद कासगंज में है। 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह गोपाल के साथ हुआ था। शादी के पांच साल बाद वह अपने फुफेरे भाई की हत्या में जेल चला गया। इसके बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके रह रही थी।
विज्ञापन


अब जेल से छूटे गोपाल ने उसे क्वार्सी मिलने बुलाया और उसे होटल में ले गया। जहां पथरी की दवा पीने से वह अर्धबेहशी की हालत में चली गई, तभी गोपाल ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गोपाल के पिता हजारी लाल का आरोप है कि बेटे के जेल जाने के कुछ समय बाद ही कविता में दूसरी शादी कर ली थी। एसओ धीरज कुमार का कहना है कि दंपति के होटल में रुकने का उददेश्य क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed