फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife did not come from maternal home, ate poisonous substance

Aligarh News: मायके से नहीं आई पत्नी तो जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Tue, 15 Aug 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 15 Aug 2023 01:19 AM IST
सार

पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंच गया। मृतक के भाई श्रीकिशन का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके भाई पीटा इस पर गुस्से में रास्ते में ही जहरीला पदार्थ लेकर खा लिया था। दोपहर में घर पहुंचते ही हालत बहुत गंभीर हो गई थी।

विज्ञापन
Wife did not come from maternal home, ate poisonous substance
जहर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कस्बे के मोहल्ला धोबियान निवासी एक युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे मौत हो गई। बताते हैं कि वह पत्नी को बुलाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पीटा जिस पर युवक ने ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन


मोहल्ला धोबियान निवासी 22 वर्षीय श्रीपाल पुत्र पोदम सिंह ने शनिवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर हालत बिगड़ी तो परिजन लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजनों ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार को श्रीपाल अपनी पत्नी को (ऐंहन) हाथरस स्थित मायके में छोड़कर लौटा था। शनिवार को पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंच गया। मृतक के भाई श्रीकिशन का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके भाई पीटा इस पर गुस्से में रास्ते में ही जहरीला पदार्थ लेकर खा लिया था। दोपहर में घर पहुंचते ही हालत बहुत गंभीर हो गई थी। भाई के अनुसार छह माह पहले ही (ऐंहन) हाथरस निवासी पूजा देवी के साथ श्रीपाल की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच हर समय विवाद रहता था। भाई के ससुराल वाले भी अनमन से रहते थे। मौत की खबर देने के बावजूद मृतक की पत्नी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed