फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife and brother-in-law along with friends named in the murder of a young man

Aligarh News: युवक की हत्या में पत्नी व साला समेत दोस्त नामजद

Mon, 17 Apr 2023 10:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wife and brother-in-law along with friends named in the murder of a young man
बीते सप्ताह थाना रोड पर ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के बड़े भाई की ओर से मृतक को पत्नी समेत उसके साले व एक अन्य दोस्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में छोटे भाई की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



खैर थाना क्षेत्र के उसरम गांव निवासी किशन पुत्री कलूटी के अनुसार उनका सबसे छोटा भाई लक्ष्मण सालों से परिवार के साथ हरदुआगंज स्थित ससुराल में रह रहा था। 21 मार्च को एक शादी में मुलाकात के दौरान लक्ष्मण ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए, साले शंकर पुत्र देवकी तथा संजू नामक युवक द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन




11 अप्रैल की सुबह लक्ष्मण की बेटी ने मौत की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले उसके भाई के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। वहीं किशन की तहरीर पर मृतक की पत्नी, साले और उनके दोस्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed