फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wide roads of Aligarh became narrow due to inspection

Aligarh: अतिक्रमण से चौड़ी सड़कें हो गईं संकरी, जाम से जूझ रहे लोग, ट्रैफिक सिस्टम के हाल हुए बेहाल

Thu, 12 Dec 2024 02:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 02:21 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर में बिना परमिट ही दौड़ने वाले ई-रिक्शा व ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
wide roads of Aligarh became narrow due to inspection
रेलवे स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन व राहगीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर की सड़कों पर फैला अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। उल्टे -सीधे खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर लगे सामान की वजह से शहर में अक्सर जाम लग जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जाम की समस्या आम है। पार्किंग की कमी और बाजारों में दुकानदारों द्वारा पटरियों तक कर लिया गया अतिक्रमण जाम का कारण बन रहा है।

विज्ञापन

शहर में सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। कई बार अफसरों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है । हर बार कोरे आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन समाधान कुछ नहीं हो सका है।- लोकेश शर्मा, मेलरोज बाईपास

विज्ञापन

दुकानदारों के सड़क व फुटपाथ पर कर लिए गए अतिक्रमण एवं पार्किंग के आभाव के साथ ही ठेल, ढ़केल, ऑटो एवं ई-रिक्शों के खड़े रहने से भी यहां जाम के हालात बने रहते हैं। फिर भी किसी का इस ओर ध्यान नहीं हैं ।- मयंक अग्रवाल, गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रहने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर निगम एवं अन्य विभागों के सहयोग से यहां हो रहे अतिक्रमण को हटवाकर जाम की समस्या हल कराने का प्रयास किया जायेगा ।- अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी

चौराहों  पर नहीं हैं सिग्नल व्यवस्था

यहां का चौपट ट्रैफिक सिस्टम इसकी मुख्य वजह है। दरअसल, शहर के प्रमुख बाजारों की बात करें, तो रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, बारहद्वारी, देहलीगेट चौराहा, खैर रोड, रसलगंज, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, मैरिस रोड आदि ऐसे प्रमुख बाजार हैं जहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है। इनमें से किसी भी बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा, लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसके अलावा दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण कर रखा है। स्लैब आदि बनाकर, सड़क किनारे तक दुकानों का सामान रखा हुआ आसानी से देखा जा सकता है, जिस कारण शहर में जाम की समस्या होती है। 

संकरी सड़कों पर अतिक्रमण के चलते वाहन आसानी से नहीं निकल पाते। इस बीच कोई चार पहिया वाहन आ जाए तो हालात ही बदल जाते हैं। बाजारों में काफी काफी दूर तक जाम लग जाता है। स्कूलों की छुट्टी और शाम के समय तो इन बाजारों की हालत बेहद खराब होती है। घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल लोग अपने मुकाम तक पहुंच पाते हैं। ऐसा नहीं है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगी होती। जहां तहां चौराहों पर पुलिस कर्मी नजर तो आते हैं, लेकिन जाम खुलवाने को लेकर उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता।

ई-रिक्शा व ऑटो से लग रहा जाम
शहर में बिना परमिट ही दौड़ने वाले ई-रिक्शा व ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की पैदल निकलना तक भी दूभर हो जाता है । इलाका पुलिस एवं जिम्मेदार अधिकारी जाम की समस्या से खूब वाकिफ हैं, फिर भी यहां हो रहे अतिक्रमण को हटवाने में कतई रूचि नहीं ले रहे हैं। जिससे लोग घंटों जाम में फंसकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ही कोसते रहते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed