{"_id":"606cb7228ebc3ec39955fad3","slug":"who-take-training-for-three-months-will-also-be-able-to-work-in-factories-city-office-news-ali260466869","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह प्रशिक्षण लेने वाले भी कर सकेंगे फैक्टरियों में अप्रेंटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह प्रशिक्षण लेने वाले भी कर सकेंगे फैक्टरियों में अप्रेंटिस
विज्ञापन
अब किसी भी ट्रेड में तीन माह का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी स्थानीय फैक्टरियों में अप्रेंटिस कर सकेंगे। ड्यूअल सिस्टम आफ ट्रेनिंग योजना की बैठक में सीडीओ ने फैक्टरी स्वामियों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय औद्योगिक इकाई स्वामियों के साथ बैठक में सीडीओ ने कहा कि सभी इकाइयां उद्योग विभाग द्वारा जारी पोर्टल पर अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों को आनलाइन प्रदर्शित करें ताकि संबंधित ट्रेड का प्रशिक्षणार्थी सीधे ही आनलाइन आवेदन कर सके।
विकास भवन के गांधी सभागार में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ड्यूअल सिस्टम आफ ट्रेनिंग के संबंध में उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार दिलाना है। उद्यमी सरकार की जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों के सापेक्ष अलीगढ़ की स्थिति असंतोषजनक है। उद्यमियों को इसमें सहयोग करने की आवश्यकता है।
सीडीओ ने राजकीय आईटीआई के छात्रों को ड्यूअल सिस्टम आफ ट्रेनिंग योजना के अंतर्गत अप्रेंटिस कराने के लिए उद्यमियों से एमओयू पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया। उद्यमियों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में समस्या पर सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को इंस्डट्री वाइज रोस्टर बनाकर एक-एक दिन डेमो दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि उद्यमी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी दूरभाष नंम्बर 7017477714 पर की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संबंध में रोस्टर बनाकर उद्यमियों को सूचित कर दिया जाएगा। बैठक में संयुक्त निदेशक शिक्षु एवं प्रशिक्षु वीके विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई नवाब सिंह, प्रधानाचार्य अतरौली आईटीआई धर्मवीर सिंह समेत उद्यमी चन्द्र शेखर शर्मा, मो परवेज खान, वकार आबिद, प्रवीन कुमार, रूपेन्द्र कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।