{"_id":"66de44e8eb58602c520c0d34","slug":"while-trying-to-save-the-bull-the-bike-went-out-of-control-one-died-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101057-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांड़ को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांड़ को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, एक की मौत
Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
सार
छर्रा-दादों मार्ग पर भमोरी मोड़ के पास सांड़ से बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चोब सिंह को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक चोब सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
छर्रा-दादों रोड़ पर 7 सितंबर रात को सांड़ के टकराने से दो बाइक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना सिकंदराराऊ के गांव नगला कोठी निवासी लगभग 50 वर्षीय चोब सिंह पुत्र चोखेलाल जागरण करते हैं। 7 सितंबर की रात दादों के गांव अटा में जागरण कर बाइक से गांव सुनपहर निवासी अपने भांजे उमेश पुत्र भगवती के साथ जा रहे थे। रास्ते में छर्रा-दादों मार्ग पर भमोरी मोड़ के पास सांड़ से बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
जहां चोब सिंह को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उमेश के बड़े भाई महेश ने बताया कि डॉक्टरों ने गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया था। एंबुलेंस सूचना देने के बाद भी एक घंटे तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन