{"_id":"6962b8bc9241c0b13e0998fb","slug":"while-trying-to-make-a-sitting-bull-stand-its-horn-pierced-its-stomach-and-it-died-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100624-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बैठे बैल को खड़ा करते समय पेट में घुसी सींग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बैठे बैल को खड़ा करते समय पेट में घुसी सींग, मौत
Sun, 11 Jan 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फजलपुर में शनिवार की सुबह घेर में बंधे बैल की रस्सी खोलकर उठाते समय अचानक खड़े हुए बैल की सींग महिला के पेट में घुस गई। इससे घायल महिला की उपचार के दौरान शनिवार की अलीगढ़ में मौत हो गई।
परिजन के अनुसार गांव फजलपुर निवासी नीलम देवी (65) पत्नी रामबाबू शनिवार की सुबह बुग्गी लेकर खेत पर जाने के लिए घेर पर बंधे बैल को खोलकर लाने गई थीं। खूंटे पर बंधी रस्सी खोलने के बाद बैठे हुए बैल को उठाने के लिए रस्सी से झटका दिया। इस पर अचानक तेजी से खड़े हो रहे बैल की सींग उनकी पेट में घुस गई। सींग घुसते ही वह खून से लथपथ होकर चीखने-चिल्लाने लगीं।
लोग दौड़कर पास पहुंचे तो नीलम देवी को लहूलुहान देखकर होश उड़ गए। तत्काल ही परिजन उन्हें अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।