फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   student slapped the teacher

Aligarh: भाई को चांटा मारा तो छात्रा ने शिक्षक के जड़ा थप्पड़, आए थे बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र देखने

Sat, 22 Feb 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:41 AM IST
सार

छात्रा की ओर से कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर समझौता हो गया कि शिक्षक ने युवक के चांटा मारा तो बदले में छात्रा ने भी शिक्षक के थप्पड़ मार दिया है। इसलिए दोनों के बीच हिसाब बराबर हो गया है।

विज्ञापन
student slapped the teacher
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

बोर्ड परीक्षा के लिए गांव नगला सुम्मेर स्थित इंटर कॉलेज का अपना परीक्षा केंद्र देखने आई छात्रा के भाई को शिक्षक ने चांटा मार दिया। इस पर छात्रा ने पलटकर शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। यह देखकर शिक्षकों ने छात्रा और उसके भाई की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंचा। छात्रा की ओर से कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर समझौता हो गया कि शिक्षक ने युवक के चांटा मारा तो बदले में छात्रा ने भी शिक्षक के थप्पड़ मार दिया है। इसलिए दोनों के बीच हिसाब बराबर हो गया है।
विज्ञापन


जिला कासगंज के थाना सहावर के एक गांव निवासी छात्रा अपने भाई के साथ गांव नगला सुम्मेर स्थित एक इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र को देखने पहुंची थी। बताते हैं कि उसका भाई हाथ में मोबाइल लेकर कॉलेज के अंदर घूम रहा था। इस पर एक शिक्षक ने एतराज जताया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी पर गाली देते हुए शिक्षक ने युवक को चांटा मार दिया। यह देखते ही छात्रा ने पलटकर शिक्षक के थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed