{"_id":"6245f4d11c0ff702ff2c8bf4","slug":"wheat-procurement-will-start-at-99-centers-of-the-district-from-today-city-office-news-ali2882485138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज से जिले के 99 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज से जिले के 99 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 99 केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं की सरकारी दरों पर खरीद शुरू होगी। खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। प्रशासन का दावा है कि इन केंद्रों पर समुचित व्यवस्था कर ली गई है। गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि गेहूं की खरीद को लेकर क्रय केंद्र प्रभारी व व्यवस्थापकों को पर्याप्त संख्या में खाली बोरा, छन्नी, कांटा, नमी मापक यंत्र के अलावा किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों को पहले कराना होगा पंजीकरण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिन किसानों का एफसीए डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर पंजीकरण होगा। केवल उनका ही गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने बताया कि किसान जिस खाता नंबर से रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसके साथ आधार कार्ड लिंक होगा उसी खाते में सीधे ऑनलाइन भुगतान होगा। उन्होंने बताया कि शासन ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
ई-पॉश मशीन से होगी खरीद
गेहूं खरीद में पारदर्शिता के लिए इस साल भी ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। खरीद से पहले बाट माप एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटो का सत्यापन कराने के साथ ही गेहूं भंडारण गोदामों व सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग होगी। समय से उठान के लिए हैंडलिंग ठेकेदारों को समय से उठान कराने को कहा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि गेहूं खरीद में केंद्र प्रभारियों की मनमानी नहीं चलेगी। यदि कहीं कोई शिकायत पायी जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसानों की उपज का मूल्य पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे में ही उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।