{"_id":"65833ebd284340acd30c0bb5","slug":"wheat-and-wheat-crops-drowned-due-to-miners-track-being-cut-aligarh-news-c-117-1-sali1021-316-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: माइनर की पटरी कटी, गेहूं व लाहा की फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: माइनर की पटरी कटी, गेहूं व लाहा की फसलें डूबीं
Thu, 21 Dec 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
माइनर की जर्जर पटरी
- फोटो : संवाद
शिखरना व कनौरा के बीच क्योर माइनर की पटरी कटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। सुबह किसानों ने देखा तो आनन-फानन पटरी को ठीक कर पानी को रोका।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि माइनर की पटरी इतनी जर्जर हो गई है कि कभी भी कट जाती है। इससे फसलें डूब जाती हैं। कई बार नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
दो दिन पहले पटरी कटने से भूरी सिंह पुत्र रामस्वरूप की छह बीघा, प्रकाश व वीरी सिंह पुत्रगण जगपाल की सात बीघा, वीरेश कुमार पुत्र राम सिंह की नौ बीघा व अन्य किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने सरकार से फसल के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन