{"_id":"6585e0f5dda05ca150023ec4","slug":"went-to-jaipur-for-operation-grain-stolen-from-home-aligarh-news-c-119-1-sali1001-344-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऑपरेशन कराने जयपुर गए, घर से चोरी हुआ अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऑपरेशन कराने जयपुर गए, घर से चोरी हुआ अनाज
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में चोरी के सामान सहित खड़े दोनों आरोपी। संवाद
- फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता निवासी एक परिवार के लोग बीते दिनों अपने बीमार बेटे का ऑपरेशन कराने जयपुर गए थे। इसी बीच पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों ने उनके घर का ताला तोड़कर अनाज चोरी कर लिया। वापस आने पर पीड़ित परिवार ने गांव के ही दो आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। शुक्रवार को पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया है कि गांव नगला रंजीता निवासी गुड़िया देवी पत्नी स्व.अशोक कुमार ने तहरीर में बताया था कि बीते शुक्रवार को वह अपने बीमार बेटे गोलू का ऑपरेशन कराने जयपुर गए हुए थे। पांच दिन बाद वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा था।
घर में रखे करीब पांच क्विंटल गेहूं के साथ कुछ अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम कान्हा पुत्र रामवीर व गौरव पुत्र रवेंद्र सिंह निवासी गांव नगला रंजीता बताया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब तीन क्विंटल गेहूं बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।