{"_id":"5eb1b6518ebc3e908f686676","slug":"welcome-to-corona-worriors-city-office-news-ali232976920","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीत कर लौटे युवक का ताली बजाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीत कर लौटे युवक का ताली बजाकर किया स्वागत
विज्ञापन
हरदुआगंज स्थित आइसोलेशन वार्ड से बाहर आते हुए नींवरी के युवक का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के नींवरी का 31 वर्षीय युवक कोरोना वायरस को हरा कर विजेता की तरह हरदुआगंज स्थित केविड-19 हॉस्पिटल से बाहर आया। स्वास्थ्यकर्मियों ने उसको ताली बजाकर और फूलों की बारिश कर उसे विदा किया। नींवरी पहुंचने पर भी उसके स्वागत के लिए लोग सड़कों पर खड़े थे।
नींवरी का युवक 20 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। जब वह हरदुआगंज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ तो घबराहट और बेचैनी हो रही थी। उसे पता नहीं था कि आगे क्या होगा। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और 16 दिन में कोरोना का जंग जीतकर बाहर आया तो स्वास्थ्यकर्मियों ने ताला बजाकर और फूलों की बारिश कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। माला पहनाकर जब स्वास्थ्यकर्मियों ने विदा किया तो उसकी आंखें भर गईं। नींवरी में भी लोग उसके स्वागत के लिए सड़क पर खड़े थे।
स्वास्थ्यकर्मियों, सीएमओ, डीएम व पुलिसकर्मियों की तारीफ की
कोरोना विजेता युवक हरदुआगंज आइसोलेशन वार्ड के डॉक्टर, नर्स, फार्मेसिस्ट एवं अधीक्षक की सेवा की जमकर तारीफ कर रहा है। उसका कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा से लेकर खाने तक का पूरा ख्याल रखा। मन में जो डर था, उसे निकाला। मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी। वह डॉ. ब्रज मोहन, डॉ. खालिद, डॉ. भदौरिया, डॉ. जान मोहम्मद, प्रदीप आदि का बार-बार नाम ले रहा है। युवक जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, पुलिस अधिकारियों की भी खूब तारीफ कर रहा है। युवक का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए दूरी बनाकर रहें। लॉकडाउन का पालन करें। घर से बाहर नहीं निकले और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों ने पेश की नजीर
मरीज के स्वस्थ होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर और फूलों की बारिश कर देश में एक नजीर पेश की है। हरदुआगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ब्रज मोहन का कहना है कि कोरोना वायरस का सच्चा योद्धा तो वहीं है। वह हमारे यहां से बहुत खुश होकर गया। अब हमारे यहां से जो भी मरीज डिस्चार्ज होंगे, उनका इसी तरह स्वागत करेंगे।
युवक के परिजन सोमवार को ही क्वारंटीन से पहुंच गए हैं गांव
युवक ने बताया कि उसके परिवार में अब्बू, भाई, पत्नि है। उसके व भाई के चार बच्चे हैं। परिजनों को क्वारंटीन किया गया था। 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद वे लोग भी घर पहुंच गए हैं।
उस्मानपाड़ा के मृत व्यक्ति के 12 परिजन भी चले गए घर
छेरत स्थित क्वारंटीन से उस्मानपाड़ा के मृत व्यक्ति के 12 परिजन भी आज अपने घर चले गए। मृतक के निकट संबंधी के परिवार के 8 सदस्य कल जाएंगे।
हरदुआगंज में भर्ती इन छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
नींवरी का 31 वर्षीय युवक निगेटिव रिपोर्ट के बाद बाहर आ गया है। इसके अतिरिक्त मृतक व्यक्ति की 22 साल की बेटी, 18 साल का बेटा, 50 साल का निकट संबंधी, नींवरी का 22 साल का युवक एवं 43 साल का व्यक्ति।