फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people with groom brother were injured in a car accident

Aligarh News: कार की टक्कर से दूल्हे के भाई सहित दो घायल, बरातियों कोबनाया बंधक

Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
सार

बरात में शामिल एक कार से दूल्हे के लिए खाना लेने जा रहे दुल्हन के भाई जीतू और सविता समाज के विजय कुमार के टक्कर लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर गांव वालों ने कार सवार बरातियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। साथ ही कार में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Two people with groom brother were injured in a car accident
थाने में खड़ी कार, उसी में रखी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव लालगढ़ी में 16 जनवरी की शाम दो बहनों की आई बरात में एक बरात की कार से दुल्हन के भाई सहित दो लोग घायल हो गए। इस पर ग्रामीणों ने कार सवार लोगों की पिटाई करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। उधर दूसरे घायल के परिवार ने एलान कर दिया कि इलाज का पूरा खर्च मिले बिना शादी नहीं होने दी जाएगी। पूरी रात पंचायत चली, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बरात को बंधक बनाए जाने की खबर पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद शुक्रवार को दिन में शादी हुई और बरात विदा हुई।

विज्ञापन


गांव लालगढ़ी निवासी सुखदेव की एक बेटी की बरात अलीगढ़ शहर के धनीपुर से और दूसरी बरात हरदुआगंज के गांव सांते से आई थी। गांव सांते से आई बरात में शामिल एक कार से दूल्हे के लिए खाना लेने जा रहे दुल्हन के भाई जीतू और सविता समाज के विजय कुमार के टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर गांव वालों ने कार सवार बरातियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। साथ ही कार में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


किसी तरह वह कार छोड़कर वहां से भागे। इसके बाद घायल विजय कुमार के भाई ने कहा कि जब तक उनके भाई के इलाज का पूरा खर्च नहीं मिल जाता, वह शादी नहीं होने देंगे। रात में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई कि बरात को बंधक बना लिया गया है। शादी नहीं की जा रही है। इस पर पुलिस कर्मी गांव पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ शहर भिजवाया। बाइक व कार को थाने में खड़ा करवाया। साथ ही समझाकर शादी की प्रक्रिया पूरी करवाईं। इसके बाद 17 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे बरात विदा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed