फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Website of Raja Mahendra Pratap Singh State University

आरएमपीएसयू की वेबसाइट : दो महीने पहले जा चुके महेश कुमार अभी भी हैं रजिस्ट्रार, कुलगीत भी नहीं है अपलोड

Sun, 18 Aug 2024 03:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 03:08 AM IST
सार

विवि का कुलगीत भी अब तक वेबसाइट में अपलोड नहीं है। यह कुल गीत जुलाई 2022 में लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी वेबसाइट में इसको जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Website of Raja Mahendra Pratap Singh State University
विवि वेबसाइट पर रजिस्ट्रार दिखा रहे हैं महेश कुमार - फोटो : विश्वविद्यालय वेबसाइट

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://rmpssu.ac.in/ ही ठीक से अपडेट नहीं हो पा रही है। इस वेबसाइट में पूर्व रजिस्ट्रार महेश कुमार ही दिखाई दे रहे हैं, जिनका दो महीने पूर्व लखनऊ तबादला हो चुका है। उनके स्थान पर आए नए रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव कार्यभार संभाल चुके हैं, लेकिन उनका इसमें जिक्र नहीं है।

विज्ञापन

 
इसी तरह से विवि का कुलगीत भी अब तक वेबसाइट में अपलोड नहीं है। इस कुलगीत की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के नाम से होती है, इसमें विश्वामित्र और गोपालदास नीरज का भी जिक्र है। यह गीत जुलाई 2022 में लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी वेबसाइट में इसको जगह नहीं मिली है। इसी तरह से विवि की वेबसाइट में कई तथ्य अब तक अपडेट नहीं हुए हैं। इस संबंध में विवि के प्रतिनिधि से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसको अपडेट कराया जा रहा है। कुछ तथ्य रह गए हैं उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये है कुलगीत..
श्री कृष्ण की पुण्य पुनीत धरती पर ज्ञान सागर उमड़ रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है।
महेंद्र जी का था दिव्य सपना,
बने सुशिक्षित समाज अपना।
वे कल्पनाएं बनीं हकीकत सलोना सपना संवर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे उतर रहा है।
नवीन शिक्षा का ताना-बाना,
है धर्म संस्कृति को भी बढ़ाना।
है राष्ट्र सेवा का भाव सब में समर्थ भारत निखर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेराए धरा पे अंबर उतर रहा है।
साहित्य संगीत कला मनोहर भ्रमर का नीरज का गूंजता स्वर,
तपोभूमि विश्वामित्र की यह सुकर्म जिनका अमर रहा है।
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है,
है गंगा यमुना की दिव्य धारा मिले सभी को यहां सहारा।
यह ज्ञान विज्ञान का भव्य मंदिर सुज्ञान निर्झर सा झर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा, धरा पे अंबर उतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed