फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather News

अलीगढ़ः बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather News
सर्दी से बचने के लिए जैकेट, टोपी पहनकर जाते परिवार के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चल रहीं सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं शाम को रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। इस दौरान शहरवासी ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता कम रही। बाजारों में भी इसका असर देखने को मिला। चुनावों के चलते नेताजी भी नामांकन करने देरी से पहुंचे। जिले में सर्दी का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा 7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह पड़े कोहरे ने लोगों को काफी परेशान किया। दो पहिया वाहनों पर बैठे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन धुंध सी छाई रही। शाम को 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। जिसने ठंड और बढ़ाई। ठंड के चलते लोगों ने जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। ठंड में सबसे अधिक भीड़ चाय, काफी की दुकानों पर रही। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed