Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weather balloon flew from Aligarh

Weather Balloon: अलीगढ़ से उड़ा मौसम गुब्बारा, 29.8 किमी ऊंचाई पर जाकर फटा, कासगंज के सहावर में गिरा

Wed, 30 Oct 2024 04:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 04:22 AM IST
सार

महीने में दो गुब्बारे छोड़े जा रहे हैं। साल में 24 गुब्बारे छोड़े जाएंगे। किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता और दबाव कैसा रहा, इस आंकड़े से आने वाले साल में मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Weather balloon flew from Aligarh
एएमयू के भूगोल विभाग की छत से मौसम गुब्बारा छोड़ते विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर निजामुद्दीन खान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग की छत से 29 अक्तूबर को नौवां मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। यह गुब्बारा 29.8 किमी ऊंचाई पर कासगंज के सहावर में फट कर गिर गया। पिछला गुब्बारा 26 किमी की ऊंचाई पर जाकर बदायूं के उछानी में गिरा था। 

विज्ञापन


विभाग की छत से दोपहर 3:15 बजे मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद गुब्बारा छोड़ा गया। पहला मौसम गुब्बारा 11 जुलाई को छोड़ा गया था। 
विज्ञापन

 प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। 

उसके अंतिम छोर पर रोडियोसोंड उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती है। बायीं ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता है। यह ट्रांसमीटर भूगोल विभाग की छत पर लगे रिसीवर को डेटा भेजता है, जो स्क्रीन पर लगातार प्रदर्शित होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में होगा फायदा
प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि महीने में दो गुब्बारे छोड़े जा रहे हैं। साल में 24 गुब्बारे छोड़े जाएंगे। किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता और दबाव कैसा रहा, इस आंकड़े से आने वाले साल में मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed