फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging on Nagla Masani Hazira Road

नगला मसानी हजीरा रोड पर जलभराव, हो रहे हादसे

Tue, 19 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Nagla Masani Hazira Road
महानगर के वार्ड नंबर 22 स्थित नगला मसानी हजीरा रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन - फोटो : CITY OFFICE
कड़ाके की सर्दी एवं कोहरे में घुटने तक गंदे पानी में कोई व्यक्ति गिर जाए तो स्थिति की कल्पना कर सकते हैं। नगला मसानी हजीरा रोड पर आए दिन ऐसी ही स्थिति सामने आती है। जलभराव वाले क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रखा है जो कभी हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगला मसानी हजीरा रोड पर पिछले कई महीनों से जलभराव हो रहा है। कोरोना काल एवं लॉकडाउन के दौरान जब शहर की गलियों को सैनिटाइज कर संक्रमण मुक्त किया जा रहा था, यहां के बाशिंदे बदबूदार पानी के बीच जीवन गुजारने को मजबूर थे। नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद से लेकर विधायक तक लोग पहुंचे लेकिन स्थिति सुधरने के बदले बिगड़ती चली गई। कड़ाके की सर्दी एवं कोहरे में भी किसी ने यहां के निवासियों के तकलीफ को समझने एवं दूर करने का प्रयास नहीं किया। स्थानीय निवासी सत्य प्रकाश ने जलभराव से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाराम गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल नहीं जा पाती है। ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठी बुजुर्ग महिला पानी में गिर गई। वह डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रही थी। अंडेवाले की ढकेल पलट गई। अंडे बर्बाद हो गए। बाइक वाले रोज गिरते हैं। कुंजलपुर निवासी विजेंद्र यादव कहते हैं कि हमारी परेशानी को समझने वाला कोई नहीं है। आज तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। वार्ड नंबर 22 के पार्षद नीलेश उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम में फरियाद करते-करते थक गए हैं। चार-पांच रोज पहले नगर आयुक्त एवं शहर विधायक संजीव राजा को इस संबंध में पत्र सौंप चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed