फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging due to rain, mud and dirt on the roads

Aligarh Weather: बारिश से जलभराव, सड़कों पर कीचड़-गंदगी, स्मार्ट सिटी की खुली पोल

Sat, 07 Sep 2024 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

बारिश से रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल, गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा, सेंटर प्वाइंट, केला नगर, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज रोड, मामू भांजा, अचल ताल, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, देहलीगेट, जीटी रोड व उससे जुड़े इलाके, आगरा रोड हाईवे फ्लाईओवर, सासनीगेट, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी आदि कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Waterlogging due to rain, mud and dirt on the roads
रसलगंज में तेज बारिश में गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में 6 सितंबर को शुरू हुई बारिश में लोगों ने भीगते हुए खूब लुत्फ उठाया। शाम के वक्त मौसम बेहद सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। 7 सितंबर तक बारिश आती-जाती रही। बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़क पर कीचड़ और गंदगी उफन आने से राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश से रामघाट रोड के पीएसी व मॉल के बीच सड़क पर जलभराव होने से परेशानी हुई। रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल, गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा, सेंटर प्वाइंट, केला नगर, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज रोड, मामू भांजा, अचल ताल, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, देहलीगेट, जीटी रोड व उससे जुड़े इलाके, आगरा रोड हाईवे फ्लाईओवर, सासनीगेट, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, गोविंद नगर, सौ फुटा रोड, सर सैय्यद नगर, जमालपुर, विद्यानगर कॉलोनी समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि निचले इलाकों में हुए जलभराव के बाद जलनिकासी के लिए नगर निगम की टीमें जुटी हुई हैं। उधर, बारिश से धान की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि बारिश किसानों के खेतों में खड़ी धान, मक्का, बाजरा आदि फसलों के लिए अमृत बनकर आई है। बारिश से धान की फसल को जीवनदान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की सी बारिश में ही शहर भर में जलभराव हो जाता है। सबसे ज्यादा खराब हालत आगरा रोड की है यहां लगातार जलभराव बना हुआ है। सड़कों की स्थिति बेहद खस्ता हाल हो गई है।-आदित्य, आगरा रोड


बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी है। कीचड़, गंदगी के साथ ही जलभराव होने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे।- मुकेश कुमार, आगरा रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed