फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging due to heavy rain with strong storm

Aligarh Weather: तेज आंधी संग झमाझम बारिश से जलभराव, कई घंटे आधे शहर की बिजली रही गुल

Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
सार

दो बार में करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बारिश से पहले बोनेर की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे सुदामापुरी और रावणटीला इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rain with strong storm
मैरिस रोड पर बारिश के बाद हुए जलभराव में होकर गुजरते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

15 अप्रैल दोपहर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से आधे शहर में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। देर रात कर शहर की सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। आधे घंटे की बारिश से शहर में जलभराव हो गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल दोपहर मौसम ने करवट ली। दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद तेज आंधी आई। दोपहर करीब 2.30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। 18 मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर 3 बजे के बाद फिर से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो करीब 12 मिनट तक चली। बारिश के बाद धूप ने उमस बढ़ा दी। शाम 6 बजे तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 15 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग अभी बारिश की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में हुआ जलभराव
दो बार में करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, रमेश बिहार, सुरेंद्र नगर, बेगमबाग, नगला तिकोना, एएमयू सर्किल, कचहरी रोड, जवाहर भवन, स्टेशन रोड, घुड़ियाबाग, गूलर रोड, कलक्ट्रेट, जयगंज आदि इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव के कारण सड़कों पर गंदगी नाले-नालियों से बाहर आ गई। इसके अलावा शहर के गली-मोहल्ले में भी जलभराव रहा।

आधे शहर के बिजली गुल
बारिश के बाद कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बारिश से पहले बोनेर की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे सुदामापुरी और रावणटीला इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में भुजपुरा में भी फॉल्ट हो गया। दोनों फॉल्ट को बारिश से पहले ठीक कर दिया गया। लेकिन आंधी और बारिश आने के बाद आधे शहर की बिजली गुल हो गई। करीब 2.30 बजे सासनी गेट सब स्टेशन बंद हो गया। इसके बाद रावणटीला की 33 केवी लाइन, आगरा रोड और गांधी पार्क फीडर में खराबी आ गई। रावणटीला लाइन में खराबी से सुदामापुरी, नौरंगाबाद, रामघाट और सिविल लाइन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा लक्ष्मीबाई मार्ग और लाल डिग्री में 33 केवी लाइन का कंडक्टर टूट गया। दोपहर से रात तक आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। रात 10 बजे अधिकतर इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। रावणटीला में आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed