{"_id":"60f5d7128ebc3e79bc73d2d1","slug":"waterlogging-city-office-news-ali2685342171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नगर निगम के दावे फेल... बारिश से मुख्य मार्गों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः नगर निगम के दावे फेल... बारिश से मुख्य मार्गों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
महेंद्र नगर में बारिश के बाद घरो में घुसा पानी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून से पहले नगर निगम ने नाला व नाली सफाई का अभियान चलाया था। लेकिन दो दिन की बारिश ने नगर निगम के इस सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। शहर के मुख्य मार्ग तो छोड़िए गली-मोहल्लों तक में बारिश का पानी भर गया। नालों का गंदा पानी और कचरा उफन कर सड़क पर गया। दुर्गंध से लोग परेशान रहे। भुजपुरा में मस्जिद तक जाने वाले सड़क और कई कब्रिस्तानों में भी पानी भर गया है। जलभराव में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बंद होने से लोग परेशान रहे। शहर में कई जगह जैसी स्थिति रही।
मानसून आने से गर्मी एवं उमस से तो निजात मिली है, लेकिन शहरवासियों की परेशानी जरूर बढ़ गई है। ऊपरकोट एवं अन्य ऊपरी हिस्सों को छोड़कर पूरा शहर जलमग्न हो गया है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक पर जलभराव हुआ है। भुजपुरा की नई बस्ती अब्दुल कादिर नगर में जलभराव के कारण मस्जिद में जाने का रास्ता बंद हो गया है। वार्ड 55 के पार्षद हाफिज का कहना है कि परसो ईद-उल-अजहा है और मस्जिद की तरफ का रास्ता बंद है। जलभराव के कारण लोग घर खाली कर किराए के घरों में जाने की सोच रहे हैं।
सिराजनगर और अब्बासनगर में भी जलभराव है। वार्ड 37 के पार्षद अनीश सैफी कहते हैं कि भुजपुरा के तीन कब्रिस्तान सैफी कब्रिस्तान, कुम्हारों की कब्रिस्तान एवं पठानों के कब्रिस्तान में पानी भर गया है। हुमैरा मस्जिद के पीछे और बिहारीनगर में जलभराव है। रावणटीला रोड पर एनएन पब्लिक स्कूल के पास पुलिया चोक होने से भीषण स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा पुलिया के नीचे जमा कचड़ा निकलवाने का प्रयास कर रहे हैं। मौलाना आजाद नगर एवं राबिया मस्जिद रोड पर तो पैदल चलना मुश्किल है। नाला उफान पर है।
विज्ञापन
मेलरोज बाईपास स्थित कामाख्या मंदिर के पास जलभराव से चलने के लिए रास्ता नहीं है। घरों में पानी जा रहा है। मेलरोज तिराहे के पास पुलिया चोक होने से जलभराव की भीषण समस्या उत्पन्न हुई है। यही हाल सुरक्षा विहार कॉलोनी में है। त्योहार के समय में शाहजमाल में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
वीआईपी एरिया सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, मैरिस रोड में लबालब पानी भरा है। पीएसी पेट्रोल पंप के पास जलभराव एवं गड्ढे से घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, रात तक लोग परेशान रहे। वहां पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। अमरोहा डिपो की बस सुबह से बंद खड़ी है। कोई हटाने नहीं पहुंचा है। कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। मामूली बरसात में शहर की सूरत बदल गई है। सड़कों पर नालों का गंदा पानी फैल रहा है।
कोई गिरा तो किसी की बंद हो गई बाइक
सड़कों पर जलभराव के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो गए, जबकि कई के वाहन बंद हो गए। ऐसे चार पहिया वाहन वालों को बहुत परेशानी हुई। पीएसी के पास वाहन बंद होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
कारोबार भी प्रभावित
बारिश एवं जलभराव की वजह से कारोबार भी प्रभावित हुआ। शनिवार एवं रविवार की बंदी के बाद सोमवार को दुकानें खुली थीं। दुकानदार खुश थे कि रविवार की बारिश एवं मौसम सुहावना होने से ज्यादा ग्राहक आएंगे। दिन में बारिश शुरू होने और लगातार फुहारें पड़ते रहने के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी पड़ गया। सड़कों पर जलभराव से लोग घरों से बाहर या एक से दूसरे स्थान पर जाने से बचते रहे। इसकी वजह से दुकान एवं शो रूमों में सन्नाटा पसरा रहा।
जलभराव से प्रभावित क्षेत्र
गुरुद्वारा रोड, महेंद्रनगर, सुरेंद्रनगर, सुदामापुरी, रावणटीला, विष्णुपुरी, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, मौलाना आजादनगर, राबिया मस्जिद वाली गली, कामाख्या मंदिर मेलरोज बाईपास, हजीरा रोड, सुरक्षा विहार, जवाहरनगर, आजाद नगर, चुहरपुर, मुस्ताक नगर अंजूरवाली गली, शाहजमाल, एडीए कॉलोनी क्वार्टर शाहजमाल, अब्दुल कादिर नगर भुजपुरा, सिराज नगर, अब्बास नगर, द्वारिकापुरी, महेंद्रनगर, बैंक कॉलोनी, ब्रजधाम रोड, रामरतन कॉलोनी, पंचनगरी, साकेत विहार, सराय हरनारायण रोड, जाहरवीरधाम, जयंती नगर, ग्रीन पार्क, आवास विकास कॉलोनी, विकासनगर, नई बस्ती, सीमा टॉकिज से लेकर गुरुद्वारा रोड तक आदि।