{"_id":"6afae24c782b1bcf8802b2fc","slug":"waterlogged-street-becomes-swampy-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ स्मार्ट सिटी: जलभराव से दलदल बनी गली, फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन-नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी: जलभराव से दलदल बनी गली, फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन-नारेबाजी
Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
सार
अलीगढ़ के वार्ड 62 जानकीनगर की कुंवर नगर कॉलोनी में जलनिकासी न होने से गली में करीब छह फुट गहरा दलदल बन गया है, नाराज कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कुंवर नगर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ शहर के वार्ड नंबर 62 स्थित जानकीनगर की कुंवर नगर कॉलोनी में बदहाल गली स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में करीब छह फुट गहरा दलदल बन गया है। इससे नाराज कॉलोनीवासियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, गली का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन इसे दूसरी गली से जोड़ने वाली लिंक गली बनाने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि पार्षद से कई बार इसकी मांग की गई थी। उस समय निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। गली से गुजरते समय बच्चों और बुजुर्गों के फिसलकर दलदल में गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
गली में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं पहुंचती। इससे गंदगी जमा रहती है। मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि कोई बच्चा या राहगीर दलदल में गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में अनोखेलाल, अरविंद, सरोज देवी, चंचल, लक्ष्मी, सत्यपाल, नीतू, हरवीर, लाला, रमेश चंद्र, चंद्रकांता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
