फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water will reach the homes of 50 villages till August 15

15 अगस्त तक 50 गांवों के घरों में पहुंचेगा पानी

Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water will reach the homes of 50 villages till August 15
पाइपलाइन बिछाने और बोरिंग करने का काम करते जल निगम के कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
हर घर स्वच्छ जल योजना में जिले के 384 गांवों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 246 ग्राम पंचायतों के लिए धन आवंटन के बाद 95 गांवों में काम शुरू हो गया है। 88 गांवों में नलकूप की बोरिंग का काम पूरा करा लिया गया है। इन गांवों में 235 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है। जल निगम का दावा है कि 15 अगस्त तक 50 गांवों के घरों तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 तक हर ग्राम पंचायत तक स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जल जीवन मिशन में चयनित ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनेंगी। पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जर्जर पाइप लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पंचायती राज विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले के करीब 200 गांवों में पानी खारा है या पानी में कोई कमी है। इन गांवों की करीब 15 लाख की आबादी नुकसानदायक पानी पी रही है। अब इस योजना से इन गांव के लोगों को मीठा पानी मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दो भागों में बंटा विभाग
अब तक जिलेभर में उत्तर प्रदेश जल निगम के पास पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी होती थी, लेकिन जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद विभाग को दो भागों में बांट दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण बनाया गया है। अधिशासी अभियंता से लेकर अन्य अफसरों की तैनाती की गई है। वह ग्राम पंचायतों का काम देखेंगे। वहीं, नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम में पेयजल से जुड़े कामों के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के पहले चरण में 246 ग्राम पंचायतों में काम शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है। 95 गांवों में काम शुरू हो चुका है। 15 अगस्त तक 50 गांवों के घरों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा, जिन गांवों में सड़कों की खोदाई की गई है, उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी॥
- मोहम्मद इमरान, अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed