{"_id":"5f009e9727af717a184e9501","slug":"water-will-not-rise-in-khereshwar-temple-on-monday-of-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के सोमवार में खेरेश्वर धाम मंदिर में नहीं चढ़ेगा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के सोमवार में खेरेश्वर धाम मंदिर में नहीं चढ़ेगा जल
Sat, 04 Jul 2020 08:52 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
kuber nath temple
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण काल के चलते सिद्धपीठ खेरेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार में जलाभिषेक की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोमवार के दिन जल चढ़ाना प्रतिबंधित रहेगा। बाकी दिनों में मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। श्रद्धालु सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन के नियमों का निर्वहन कर ही भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी श्री खेरेश्वर धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह व संरक्षक महामंडलेश्वेर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी।
स्वर्ण जयंती नगर स्थित सीजंस अपार्टमेंट में शनिवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं के हित में निर्णय लिया गया है कि सोमवार के दिन मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
अन्य किसी भी दिन श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में कोई भी श्रद्धालु सोमवार के दिन खेरेश्वर मंदिर न आएं। इस मौके पर आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, डॉ. राकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।