फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water level in Ganga and Yamuna increased, administration alert

गंगा और यमुना में जल स्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water level in Ganga and Yamuna increased, administration alert
सांकरा में खरते के निशान से नीचे बहती गंगा। - फोटो : GANGIRI
जिले में बारिश नहीं हो रही यह अलग बात है लेकिन दूसरे प्रांत और जिलों में हो रही बारिश ने अतरौली तहसील में गंगा और खैर तहसील में यमुना नदी के किनारे वाले 28 गांवों के निवासियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इन दोनों नदियों में बढ़ते जल स्तर की वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के साथ-साथ कंट्रोल रूम स्थापित कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाढ़ चौकियों के अलावा कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे दोनों नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए 10 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। एयर लिफ्टिंग के लिए तहसील खैर में गेस्ट हाउस व अतरौली में खेल मैदान को हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

आपदा नियंत्रण कक्ष
स्थान, संपर्क नंबर
- तहसील खैर- 8279600367
-लाल डिग्गी नरौरा खंड, निचली गंग नहर - 98971370055
-कलेक्ट्रेट कार्यालय, अलीगढ़ - 9454417749
- तहसील अतरौली - 9411052283
जल स्तर खतरे का निशान (मीटर में)
गंगा नदी 177.46 178. 785
यमुना नदी 195.56 200. 600
बाढ़ से संभावित प्रभावित होने वाले गांव
तहसील खैर -
महाराजपुर, फाजिलपुर, समसपुर, लालपुर रैयतपुर, नरवारी, गिरधरपुर, शेरपुर, रामगढ़ी-मालव, नगला अमर सिंह, नगला चंडीगढ़, नगला रामस्वरूप- ऊंटासनी, पखोदना।
तहसील अतरौली
दीनापुर, गनेशपुर, हमीदपुर, रूस्तम नगर, नगला जोगिया, सीकरी, गहतौली गंग, नगला अलिया, गोपालपुर, हारनपुर, अहमतमाली, नगावली सकूरगंज, सांकरा, टोडरपुर, किरतौली, हारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा व यमुना में जलस्तर बढ़ने पर कंट्रोल रूम के साथ ही बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ प्रभावित वाले संभावित गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। प्रतिदिन गंगा व यमुना के जलस्तर की भी निगरानी करायी जा रही है।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed