फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water entered the colonies due to the dam in Jaffri drain

जाफरी ड्रेन में लगाया बंधा: काॅलोनियों में घुसा पानी, मुख्य अभियंता को पता नहीं कि कौन बनवा रहा पुलिया

Tue, 20 May 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 03:23 PM IST
सार

ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के सामने ड्रेन के मध्य ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण उसने बंधा लगा कर पानी को रोक दिया गया है। पानी का बहाव आगे न बढ़ने के कारण नाले का पानी काॅलोनियों की सड़कों से होकर घरों की ओर जा रहा है।

विज्ञापन
Water entered the colonies due to the dam in Jaffri drain
स्वर्ण जयंती नगर को जाने वाली सड़क पर पानी ही पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

जाफरी ड्रेन पर पुलिया के निर्माण के लिए बंधा लगा दिया गया है, जिससे नाले का पानी ओवर फ्लो होकर स्वर्ण जयंती नगर समेत आसपास की काॅलोनियों भर रहा है। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आक्रोश है। आश्चर्य की बात तो यह है कि पुलिया कौन बना रहा निगम के मुख्य अभियंता को जानकारी तक नहीं हैं कि इसका निर्माण कौन कर रहा है। 

विज्ञापन

क्वार्सी बंबा में बनी पुलिया
विज्ञापन

क्वार्सी से एटा चुंगी बाईपास की ओर जाने वाली जाफरी ड्रेन निकली रही है। शहर में जलनिकासी का यह प्रमुख माध्यम है। ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के सामने ड्रेन के मध्य ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण उसने बंधा लगा कर पानी को रोक दिया गया है। पानी का बहाव आगे न बढ़ने के कारण नाले का पानी काॅलोनियों की सड़कों से होकर घरों की ओर जा रहा है। बिन बारिश काॅलोनी की सड़क पर घुटने तक पानी भरा हुआ है। इस कारण चार दिनों से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर रोड पर भी भरा पानी, राहगीर परेशान 
खैर रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क और नाला निर्माण का काम चल रहा है। नाला निर्माण के दौरान बंधा लगाकर पानी को रोका गया था। इस कारण खैर रोड पर पानी भर गया। लोगों की शिकायत पर शाम को नगर निगम की टीम पहुंची और पानी की निकासी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed