फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   water crisis in Avantika

अलीगढ़ः अवंतिका में पानी संकट से जूझ रहे लोग

Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
water crisis in Avantika
रामघाट रोड स्थित अवंतिका फेज वन के निवासी दो दिन से पानी संकट से जूझ रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के घर के समीप स्थित नलकूप से अवंतिका फेज वन में पानी की आपूर्ति होती है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण सोमवार सुबह से पानी की आपूर्ति बंद है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। हैंडपंप से पानी लाकर लोग काम चला रहे हैं। पानी संकट से दैनिक जीवन में भूचाल आ गया है।
विज्ञापन

जीएम जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि मोटर जलने के कारण आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। बारिश के कारण सोमवार को काम नहीं हो सका। उन्होंने मंगलवार दोपहर तक जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद आपूर्ति नहीं हुई है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात कर आपूर्ति की व्यवस्था कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed