फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   water crisis in Aligarh City

अलीगढ़ महानगर: दावे भरपूर पानी के, हकीकत में पानी मांगने में ही सूख जा रहा कंठ, सड़कों पर मच रहा हल्ला, हंगामा

Sat, 14 Jun 2025 10:34 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

पानी की समस्या को लेकर अलीगढ़ शहर में अब तक छोटे और बड़े कुल मिलाकर 30 प्रदर्शन तक हो चुके हैं। यहां तक कि महिलाओं ने नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंच कर उनकी मेज पर चूड़ियां तक रख दीं। नगला मसानी के लोगों ने मेयर के आवास पर पहुंच कर उनका आवास घेर लिया।

विज्ञापन
water crisis in Aligarh City
रावण टीला स्थित हेमंत नगर में पानी की समस्या - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में पानी की कोई कमी नहीं है। हर घर में नल का जल पहुंच रहा है। यह दावे नगर निगम, जल निगम से लेकर जनप्रतिनिधि तक करते आए हैं। लेकिन फिर भी शहर में कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा जब पानी के लिए लोग सड़क पर न उतर रहे हों। नगर निगम दफ्तर पर प्रदर्शन न होता हो। कई दफा मेयर आवास का भी घेराव हो चुका है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा खूब गूंज चुका। विधायक धरने पर बैठ चुके।

विज्ञापन

अलीगढ़ में जल समस्या पर हंगामा
विज्ञापन

इन इलाकों में सबसे ज्यादा किल्लत
केलानगर, अब्बास नगर, लाल मस्जिद, गद्दियों का मुहल्ला, नगला कलाल, डोरी नगर, नगला मसानी, लक्ष्मीनगर, फिरदौस नगर, बुद्ध विहार, रोशन नगर, राठी नगर, उस्मानपाड़ा, भुजपुरा, चिरागचियान, बनी इसराइल लाइन, शाहपाड़ा, ब्रह्मनपुरी, कनवरी गंज, छिपैठी, कटरा, देहली गेट, बारहद्वारी, तुर्कमान गेट, घास की मंडी, जयगंज, पीपलवाली गली, मामू भांजा मानिक चौक, पक्की सराय, खिरनी गेट, महफूजनगर, आवंटन कालोनी, अयोध्यापुरी, यादवबस्ती, जामिया मस्जिद, दुबे का पड़ाव, मेघ विहार रहमानिया मस्जिद वाली गली। यह वह इलाके हैं जो हर बार गर्मियों में पानी का संकट झेलते हैं। इस बार भी हर रोज पानी के लिए हल्ला मचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संकट

एक मई से अब तक हो चुके हैं 30 धरना-प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर शहर में अब तक छोटे और बड़े कुल मिलाकर 30 प्रदर्शन तक हो चुके हैं। यहां तक कि महिलाओं ने नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंच कर उनकी मेज पर चूड़ियां तक रख दीं। नगला मसानी के लोगों ने मेयर के आवास पर पहुंच कर उनका आवास घेर लिया। इन प्रदर्शन से जाहिर होता है कि शहर में पानी की बदहाल आपूर्ति को लेकर लोगों में कितना रोष है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं।
अलीगढ़ में जल संकट पर विरोधयह है पानी आपूर्ति की योजना

  • अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार पेयजल योजना ग्रुप बी, लागत - 125.86 करोड़
  • 14 नवंबर 2022 को योजना की स्वीकृति शासन से मिली
  • 11 दिसंबर 2025 को कार्य पूरा होने की समय सीमा है
  • अभी तक 45 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है।
  • अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार पेयजल योजना ग्रुप सी, लागत - 127.11 करोड़
  • 14 नवंबर 2022 को योजना की स्वीकृति शासन से मिली
  • 28 जनवरी 2026 को कार्य पूरा होना है।
  • अभी तक 60 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है।

पेयजल समस्या बेहद गंभीर है। नगर निगम के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। कई बार इस संबंध में वार्ता हुई लेकिन नगर निगम का रुख समाधान के लिए प्रयास करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इस संबंध में शासन में बात रखी जाएगी। - मुक्ता राजा, शहर विधायक
शहर के अलग-अलग हिस्सों में नए मिनी नलकूप लगाए गए हैं। रखरखाव के लिए कार्यदायी संस्था नियुक्त कर दी गई है। जहां पर भी समस्या आ रही है उसका जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। - प्रशांत सिंघल, मेयर
हमने कुछ मिनी नलकूप शुरू किए। कुछ मोटर फुंक गई हैं, जिसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द ही इनकी मरम्मत करा कर आपूर्ति को सही कर दिया जाएगा। डोरी नगर में भी सर्वे कराकर समाधान कराया जाएगा। - पुष्पेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता, जलकल
अलीगढ़ में जल संकट

 नगर निगम दावा करता है 110 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रति दिन आपूर्ति का लेकिन हकीकत यह है कि प्रति व्यक्ति प्रति दिन 35 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। -सन्नी गुप्ता
गर्मी में जब मांग बढ़ जाती है तो उस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम के पास कोई ठोस योजना नहीं है। नलकूप का रखरखाव भी ठीक नहीं है जिससे संकट बढ़ जाता है।- गोपेंद्र गुप्ता
जो नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं उनमें लीकेज की समस्या है। लीकेज को ठीक नहीं करा पा रहे हैं। काम करने वाली एजेंसी भी इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। नागरिक परेशान हैं।- संगीता
शहर की बढ़ती हुई पेयजल मांग की तो छोड़िए, वर्तमान जरूरत को पूरी करना ही नगर निगम के लिए कठिन हो रहा है। साथ ही निजी नलकूपों पर भी कोई नियंत्रण नहीं है।- मूलचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed