फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water crisis

72 घंटे में पानी नहीं मिला तो नगर निगम का करेंगे घेराव : जमीरउल्लाह

Tue, 06 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Water crisis
भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान के घर वार्ड नंबर 67 और वार्ड नंबर 14 की जनता पानी की समस्या को लेकर पहुंची। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय इलाकों में पेयजल की टंकी से आपूर्ति न होने पूर्व विधायक जनता के साथ जवाहर भवन में चल रही कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे और नगर आयुक्त से मिले। लिखित ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि जून-जुलाई की भीषण गर्मी में नगर निगम की टंकियों से जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। जनता को पानी नहीं मिलेगा तो ये कैसे जी पाएंगे। अगर 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव करने को बाध्य हो जाऊंगा। नगर आयुक्त ने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पानी की किल्लत को दूर कर दिया जाएगा। जल निगम के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed