फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water came out from the wards of JN Medical College, waterlogging in the campus

जेएन मेडिकल कॉलेज के वार्डों से पानी निकला, परिसर में जलभराव

Wed, 12 Oct 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Water came out from the wards of JN Medical College, waterlogging in the campus
जेएन मेडिकल परिसर में स्थित ओबीजी कार्डिएक ब्लॉक में तीसरे दिन भी भरा रहा पानी । पानी में डूबी रह? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन के वार्डों से मंगलवार को पानी निकालने में कामयाबी मिल गई, लेकिन परिसर में अभी भी जलभराव है। बारिश के चलते मेडिकल कॉलेज की दीवार ढह गई थी। इससे कई इलाकों का पानी कॉलेज के वार्डों, लैब, ब्लड बैंक, एक्सरे और एमआरआई कक्ष में घुस गया था।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से मेडिकल कॉलेज के वार्डों में जलभराव हो गया था। हालात खराब होने पर करीब 100 मरीजों को ऊपरी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया था। वार्डों से पानी निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी हो गया। तीसरे दिन पानी निकालने में सफलता मिली। इसमें नगर निगम की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

जांच मशीन के कक्ष में पानी आने से नुकसान होने की संभावना है। करीब 18 करोड़ रुपये की जांच मशीनें पानी के जद में आ गई थीं। कॉलेज परिसर में जलभराव होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश भार्गव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान, विवि अभियंता राजीव शर्मा के साथ मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर और टूटी दीवार का निरीक्षण किया। कुलपति ने मेडिकल कॉलेज परिसर से जल निकासी और टूटी दीवार की जगह नई दीवार बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed