फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Warrant issued for all including the kingpin of solver gang

दरोगा भरती : सॉल्वर गैंग के सरगना सहित सभी के वारंट जारी

Sat, 04 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued for all including the kingpin of solver gang
दरोगा भरती का पेपर ऑनलाइन सॉल्व कराने वाले गैंग के फरार सरगना व साथियों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। अगर वे जल्द पकड़े न गए या हाजिर न हुए तो अब पुलिस उनकी कुर्की करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए न्यायालय से सरगना व उसके साथियों के गैर जमानती वारंट ले लिए गए हैं। इन्हें शरण देने के आरोप में एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार, बन्नादेवी क्षेत्र से एसटीएफ की मदद से दरोगा भरती का पेपर सॉल्व कराने वाले गैंग के तीन सदस्य जेल भेजे गए। अभी सरगना योगेंद्र निवासी नारायणपुर खैर सहित आठ साथी फरार हैं। इन सभी की लगातार तलाश चल रही है। तमाम प्रयास के बाद भी इनके विषय में इनपुट नहीं मिला है। इसी क्रम में पुलिस ने योगेंद्र व उसके साथियों कुलदीप, उमेश, प्रदीप, मोहन, भूरा, बिट्टू, योगी के गैर जमानती वारंट न्यायालय से ले लिए गए हैं। सीओ के अनुसार प्रयास किया जा रहा है कि ये जल्द पकड़ में आ जाएं या हाजिर हो जाएं। इन सभी वारंटों को उनके घरों के पतों पर चस्पा कराया जाएगा। अगर वारंट की निर्धारित अवधि में ये हाजिर नहीं हुए तो फिर कुर्की की प्रक्रिया के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। इधर, योगेंद्र के एक भाई योगेश को पुलिस ने अपने भाई व उसके साथियों को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि हमारी टीमें लगातार इनकी तलाश में लगी हैं। उसकी कड़ी में योगेश हाथ लगा है।
विज्ञापन

निर्दोष व विष्णु का भी नहीं मिला कोई सुराग
अलीगढ़। एसटीएफ मेरठ को टीईटी पेपर लीक मामले में गोंडा के निर्दोष व विष्णु की भी तलाश है। तमाम प्रयास के बाद पुलिस इन दोनों को भी नहीं खोज पा रही है। एसटीएफ ने इन दोनों के लिए भी अपना पूरा नेटवर्क फैला रखा है। मुखबिरों की टीम हर जगह इन्हें खोजने में लगी है। परिवार के सदस्य व तमाम करीबी रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed