{"_id":"68b213305ab50d2bfe099d0c","slug":"warning-if-the-garbage-is-not-removed-from-the-roadside-we-will-stage-a-sit-in-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102991-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: रोड किनारे से कूड़ा नहीं हटा तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी: रोड किनारे से कूड़ा नहीं हटा तो देंगे धरना
विज्ञापन
छर्रा रोड पर खुले में पड़ा कूड़ा। संवाद
- फोटो : samvad
नगर के छर्रा रोड और गनियावली रोड के किनारे नगर पालिका द्वारा खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। इसका विरोध स्थानीय लोगों ने करना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने एलान किया है कि यदि पांच सितंबर तक कूड़ा नहीं हटाया गया तो कचरे के ढेर के ऊपर ही बैठकर धरना दिया जाएगा।
कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के अलावा छर्रा रोड पर राजबहा के निकट और गनियावली रोड पर खुले में डाला जा रहा है। दोनों स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे राहगीरों को दुर्गंध के कारण निकलने में बेहद परेशानी हो रही है। पुष्पेंद्र लोधी ने कहा है कि पालिका पांच सितंबर तक कूड़ा नियत स्थान पर डालकर उसका निस्तारण कराए अन्यथा स्थानीय लोगों के साथ धरना शुरू कर देंगे। भाजपाई चौधरी राय सिंह ने कहा कि कूड़े के ढेर पर मरे हुए पशु भी डाले जा रहे हैं। इससे बारिश के समय संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। पास में स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को भी परेशानी हो रही है।
- गनियावली मार्ग पर बने डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े का निस्तारण हो रहा है। दूसरी मशीन मंगाई जा रही है। जल्द ही रोड के किनारे से कूड़े को हटवाकर उसका भी निस्तारण कराया जाएगा। - अमिता वरुण, ईओ