फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wall collapses in Hauguda Colony, five injured

हाबूड़ा कॉलोनी में गिरी दीवार, पांच लोग जख्मी

Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses in Hauguda Colony, five injured
ghaayal pooja - फोटो : Rupesh
हाबूड़ा कॉलोनी में रविवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक पुराने व जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दबकर जख्मी हो गए। हालांकि चारों के मामूली चोटें आई हैं। इनका पुलिस ने पास के ही अस्पताल में इलाज कराया। बाद में इलाके के लोगों की मदद से उनके मकान की गिरी दीवार का मलबा हटाकर रहने आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।
विज्ञापन


बारिश के कारण पुराने मकानों में निवास कर रहे लोग अपनी जान के साथ खेल रहे हैं। प्रशासन लगातार ऐसे मकानों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेज रहा है, लेकिन इन मकान स्वामियों के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली से सटी हाबूड़ा कालोनी में चमेली देवी पत्नी चंद्रपाल अपने परिवार के साथ रहती है।
विज्ञापन


रविवार को चंद्रपाल मजदूरी के लिए गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी चमेली, बेटी पूजा, गुड़िया एवं बेटा, कन्हैया व देवा मौजूद थे। तभी तेज आवाज के साथ मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण मां और उसके चार बच्चे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन लोगों ने महिला और उसके बच्चे को दीवार के मलबे के नीचे से निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल भेजा गया। यहां कुछ देर के उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed