{"_id":"5a206ba94f1c1b8b688b5f73","slug":"wait-a-few-hours-mayor-president-councilor-member-and-new-members-will-be-in-front-of-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठहरिए.. कुछ ही घंटों में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद सभासद और नये सदस्य होंगे आपके सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठहरिए.. कुछ ही घंटों में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद सभासद और नये सदस्य होंगे आपके सामने
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में तैयार किया गया मतगणना स्थल।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के 12 निकायों के नतीजे आज दोपहर तक आप सबके सामने होंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अलीगढ़ नगर निगम के नये मेयर और पार्षद। अतरौली और खैर नगर पालिका परिषद के नये अध्यक्ष और सभासद।
नौ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद। दोपहर बाद तक सभी नये जनप्रतिनिधि जनता से चुन कर सामने आ जाएंगे। सबसे पहले अलीगढ़ नगर निगम का परिणाम सामने आएगा। इसके बाद दो नगर पालिका और इसी बीच में एक के बाद एक नौ नगर पंचायतों के परिणाम आएंगे। सभी परिणाम शाम चार बजे तक आने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने गुरुवार को धनीपुर मंडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और जाना। शाम आठ बजे तक यहां पर मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जिले की पूरी मतगणना में एक हजार कर्मचारी लगाए गए हैं।
धनीपुर मंडी में अलीगढ़ नगर निगम, नगर पंचायत जलाली, हरदुआगंज, पिलखना विजयगढ़ और कौड़ियागंज की मतगणना होगी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी एसबी सिंह प्रभारी अधिकारी हैं। एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा आंतरिक व्यवस्थाओं और एएसडीएम कोल अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्य द्वार की व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन
खैर मंडी में खैर नगर पालिका और जट्टारी नगर पंचायत की मतगणना के लिए विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी दिलीप कुमार प्रभारी अधिकारी हैं। अतरौली में केवीएम इंटर कॉलेज में होने वाली अतरौली नगर पालिका और छर्रा नगर पंचायत की मतगणना अपर जिलाधिकारी न्यायिक की निगरानी में होगी। इगलास के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में बेसवां और इगलास नगर पंचायत की मतगणना के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुछ खास निर्देश
सुबह साढ़े छह बजे तक मतगणना कर्मी धनीपुर मंडी स्थल पर पहुंचेंगे। ड्यूटी की टेबल वहीं पर बताई जाएगी।
कर्मी किसी भी तरह से स्मार्ट मोबाइल या किसी अन्य गैजेट का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
ईवीएम और मतपेटिकाओं को सील कराने के बाद ही कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल से रवानगी कर पाएंगे।
सभी इस्तेमाल हुई ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, मतपेटिका को कलेक्ट्रेट के ईवीएम के स्टोर रूम में रखवाया जाएगा।
मतगणना कर्मचारियों के लिए लंच और आपातकाल में उपचार की व्यवस्था भी वहीं मौके पर दी जाएगी।
मतगणना में धनीपुर मंडी, खैर मंडी, अतरौली और इगलास कहीं भी किसी महिला कर्मी की ड्यूटी नहीं लगी है।
लाउडस्पीकर से नतीजे घोषित किए जाएंगे। राउंडवार गणना के नतीजे ऑनलाइन भी डाले जाएंगे।