{"_id":"60de15128ebc3e6c82670716","slug":"voting-will-be-done-by-writing-one-or-two-numbers-in-the-ballot-paper-city-office-news-ali2670211110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं चुनावः मतपत्र में एक या दो नंबर लिखकर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं चुनावः मतपत्र में एक या दो नंबर लिखकर होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सफेद रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा, जिसमें अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के नाम होंगेे। इसमें भाजपा से विजय सिंह और सपा-रालोद गठबंधन की उम्मीदवार अर्चना यादव का नाम अंकित होगा। जिला पंचायत सदस्यों को इनके नामों के आगे एक नंबर देना होगा। जिला पंचायत सदस्य जिसको ज्यादा पसंद करते हैं उसके नाम के आगे एक नंबर लिखना होगा। अगर किसी को दूसरा प्रत्याशी भी पसंद है तो उसके नाम के आगे दो नंबर लिखा जा सकता है, लेकिन उसका वोट पहले नंबर वाला ही गिना जाएगा।
इसके अलावा, अगर किसी सदस्य ने दोनों नामों के आगे एक-एक लिखा तो उसका वोट निरस्त हो जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में ये मतदान कराया जाएगा। यहां मतपेटिका रखी जाएगी। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान पूरा होते ही लगभग आधे घंटे में परिणाम आ जाएगा। इसकी घोषणा शाम चार बजे तक हो जाएगी। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान करने के लिए तीन जुलाई की सुबह से कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी। अनावश्यक वाहनों का आनाजाना प्रतिबंधित रहेगा। ठंडी सड़क, शमशाद मार्केट, तस्वीर महल से वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। मतदान करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को भी तस्वीर महल से कलक्ट्रेट तक सफर पैदल करना होगा। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य सुबह मतदान से पूर्व ही जिला पंचायत परिसर में पहुंच जाएंगे। यहीं से वह कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य तस्वीर महल के रास्ते ही आएंगे।