फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Votes will be cast at 221 polling stations of 19 municipal bodies

19 नगर निकायों के 221 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Thu, 20 Oct 2022 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Votes will be cast at 221 polling stations of 19 municipal bodies
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि जनपद में 19 नगर निकाय हैं, इसमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 16 नगर पंचायतें शामिल हैं। सभी निकायों के 221 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ और नगर पंचायत इगलास का सीमा विस्तार किया गया है। बीएलओ ने घर-घर सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। डाटा फीडिंग 30 अक्तूबर तक कर ली जाएगी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएलओ के दैनिक कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। नगर निगम का सीमा विस्तार विलंब से होने के कारण 20 अक्तूबर से बीएलओ नगर निगम क्षेत्र में घर-घर सर्वे का काम शुरू करेंगे, जिसे 30 अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रपत्रों और लिफाफों की छपाई के लिये टेंडर हो गया है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन स्कैनिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वह अपनी देखरेख में मतदाता सूचियों की विसंगतियां दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर तक नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 13,283 नये मतदाता जोड़े गए हैं। मतदाता सूची से 6,587 नाम हटाए गए और 2509 नामों की त्रुटियों पर संशोधन किया गया है। बैठक में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार मौजूद रहे।
यहां इतने वार्ड और मतदान केंद्र बने
नगर निगम अलीगढ़ : 90 वार्ड, 159 मतदान केंद्र।
नगर पालिका अतरौली : 25 वार्ड, 13 मतदान केंद्र।
खैर नगर पालिका : 25 वार्ड, 12 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत छर्रा : 15 वार्ड, 6 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत बेसवां : 10 वार्ड, 3 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत इगलास : 11 वार्ड, 5 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत जट्टारी : 13 वार्ड, 4 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत कौड़ियागंज : 11 वार्ड, 5 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत जलाली : 13 वार्ड, 6 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत पिलखना : 10 वार्ड, 2 मतदान केंद्र।
नगर पंचात विजयगढ़ : 10 वार्ड, 3 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत हरदुआगंज : 11 वार्ड, 3 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत चंडौस : 11 वार्ड, 5 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत पिसावा : 12 वार्ड, 7 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत गभाना : 15 वार्ड, 7 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत मडराक : 15 वार्ड, 8 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत बरौली : 14 वार्ड, 8 मतदान केंद्र।
नगर पंचायत टप्पल : 13 वार्ड, 6 मतदान केंद्र।
नपं जवां सिकंदरपुर : 14 वार्ड, 10 मतदान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed