फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voters' names will be linked with Aadhar card

आधार कार्ड से जुड़ेंगे मतदाताओं के नाम

Fri, 22 Jul 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voters' names will be linked with Aadhar card
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों में शामिल मतदाताओं को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं के स्वैच्छिक आधार कार्ड एकत्र कराए जाने एवं राजनैतिक दलों से सहभागिता बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा है। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राजनैतिक दलों, मीडिया, सिविल सोसायटी संगठनों एवं एनजीओ के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची त्रुटिविहीन हो।
विज्ञापन

मतदाता सूची में व्याप्त अशुद्धियों को दूर करने के लिए चुनाव आयोग के स्तर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फार्म-छह में विभिन्न प्रकार के कॉलम को कम करके उसका सरलीकरण किया गया है। फार्म 6,7,8 नए रूप में आया है। नया फॉर्म-छह बी के माध्यम से आधार नंबर को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जोड़ा जाएगा। मतदाता सूची में शामिल मतदाता गरुड़ एप या फिर साइबर कैफे के माध्यम से आधार नंबर को जोड़ सकते हैं। आधार नंबर की गोपनीयता को बनाए रखा जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कार्य के महत्व को समझते हुए बीएलओ को समय से प्रशिक्षित कर दिया जाए। एसडीएम एवं तहसीलदार इस कार्य को गंभीरता से लें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed