फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck runs over young man on bike; he dies at medical college

Aligarh News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मेडिकल कॉलेज में मौत

Thu, 24 Sep 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over young man on bike; he dies at medical college
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
बन्नादेवी क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सूतमिल चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



फिरोजाबाद के नगला छैंगुर निवासी प्रदीप कुमार (21) निजी कंपनी में नौकरी करता था। इन दिनों कृष्णानगर में रिश्तेदार के यहां रह रहा था। मंगलवार को बाइक से लौटते समय हादसा हो गया।



सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। भीड़ ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed