फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voice samples will be taken today in the doctor kidnapping case

डॉक्टर अपहरण कांड में आज लिए जाएंगे आवाज के नमूने

Fri, 09 Apr 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Voice samples will be taken today in the doctor kidnapping case
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की साक्षी विहार कॉलोनी से फिरौती के लिए होम्योपैथी डॉक्टर के अपहरण कांड में पुलिस पांचों आरोपियों की आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) का मिलान कराएगी। इसके लिए न्यायालय से पुलिस को अनुमति मिल गई है और शुक्रवार को जेल से जाकर पांचों आरोपियों के वॉयस सैंपल संकलित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वे सैंपल मिलान के लिए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊभेजे जाएंगे।
मूल रूप से इगलास निवासी डॉ.शीलेंद्र सिंह का 28 जनवरी की सुबह अपने क्लीनिक जाते समय घर से निकलते ही अपहरण हुआ था। उसी दिन 20 लाख की फिरौती वसूली के लिए उनकी पत्नी के मोबाइल पर बदमाशों ने बातचीत शुरू कर दी। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस दबाव के चलते 30 जनवरी को कासगंज-एटा के मध्य बदमाशों ने डॉक्टर को छोड़ दिया था। बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों को पांच फरवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने न्यायालय में मजबूत साक्ष्य पेश करने की मंशा से आरोपियों के वॉयस सैंपल मिलान का निर्णय लिया। पुलिस के पास डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग मौजूद है। बदमाशों की वॉयस का सैंपल लेना शेष है। इसके लिए विवेचक क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने न्यायालय में अनुमति आवेदन किया था। न्यायालय ने पांचों आरोपियों की वॉयस सैंपलिंग कराने की अनुमति दे दी है। अब पुलिस शुक्रवार को जेल में जाकर पांचों के वॉयस सैंपल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर अपहरण कांड में साक्ष्य मजबूती के लिए वॉयस सैंपल मिलान कराया जा रहा है। न्यायालय से अनुमति मिल गई है। अब सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला मिलान के लिए भेजा जाएगा। - अनिल समानिया सीओ तृतीय
-ये हैं पांच आरोपी
-अनुज चौधरी उर्फ अन्नू राज विहार क्वार्सी।
-हिमांशु चौधरी उर्फ चीनी साक्षी विहार क्वार्सी।
-मोहित चौधरी शंकर विहार कालोनी क्वार्सी।
-अनुकल्प चौहान कासगंज मूल मिहरची एटा।
-अंकित शुक्ला नदरई गेट जनपद कांसगज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed