फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voice sample option added in Trinetra app

आंखों में धूल झोंकना नहीं होगा आसान: हुलिया बदल पुलिस को धोखा देना होगा मुश्किल, आवाज से होगी पहचान

Sat, 16 Aug 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 02:54 PM IST
सार

त्रिनेत्र एप पुलिस को अपराधों की निगरानी और जांच में मदद करता है। साथ ही अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में भी सहायता प्रदान करता है। अभी तक इस एप में अपराध का प्रकार, अपराधी की जानकारी, और घटना का स्थान दर्ज किया जाता है।

विज्ञापन
Voice sample option added in Trinetra app
त्रिनेत्र पोर्टल। - फोटो : त्रिनेत्र वेबसाइट

विस्तार

अब हुलिया बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकना अपराधियों के लिए आसान नहीं होगा। अपराधी की आवाज ही उसकी पहचान कराएगी। अपराध और सुरक्षा संबंधी जानकारी को इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए डिजाइन की गई यूपी पुलिस की त्रिनेत्र एप प्रणाली में अब वॉइस सैंपल फीचर जोड़ा गया है।

विज्ञापन


अब जल्द ही जिले के सभी 27 थानों में गिरफ्तारी के बाद अन्य विवरण के साथ ही वॉइस का सैंपल भी एप पर अपलोड करने का काम शुरू हो जाएगा। कहीं से भी एक क्लिक करने पर उसका विवरण हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन


त्रिनेत्र एप में वाइस सैंपल का विकल्प जोड़ दिया गया है। डाटा अपलोडिंग का काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। पकड़े गए अपराधियों का फोटो और फिंगर प्रिंट की तरह वॉइस सैंपल भी अपलोड कर दिया जाएगा। इसके लिए उनसे कुछ लाइनें बोलने को कहा जाएगा। जैसे मेरा नाम यह है। मैं वहां का रहने वाला हूं। मेरे ऊपर आरोप है कि आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

त्रिनेत्र एप पुलिस को अपराधों की निगरानी और जांच में मदद करता है। साथ ही अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में भी सहायता प्रदान करता है। अभी तक इस एप में अपराध का प्रकार, अपराधी की जानकारी, और घटना का स्थान दर्ज किया जाता है। इसमें अपराधी की बायोमीट्रिक के साथ ही चेहरे की त्रिआयामी तस्वीर भी होती है। यह एप अपराध डेटा का विश्लेषण करता है और अपराधियों की पहचान करने में मदद करता है।

त्रिनेत्र एप पर वॉइस सैंपल का फीचर जोड़ा गया है। इस संबंध में निर्देश मिले हैं। जिले में जल्द ही सभी थानों पर इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। जाहिर है इससे अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी। - ममता कुरील, एसपी क्राइम

सबसे बड़ा फायदा साइबर ठगी के मामलों में
साइबर ठगी में अपराधी कॉल करके ही वारदात को अंजाम देता है। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट जैसी गतिविधि में वीडियो कॉल करता है। वीडियो में वह अपना हुलिया बदल सकता है लेकिन आवाज के जरिए पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में एक क्लू रहेगा। वॉइस सैंपल होने से कुछ ही सेंकेंड में आवाज का मिलान हो जाएगा। साथ ही पुलिस को संबंधित की सारी जानकारी भी हासिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed